शहीदी दिवस पर पंजाबी समाज ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद किया

WhatsApp-Image-2024-03-23-at-20.30.01-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। पंजाबी समाज सेवा समिति द्वारा शहीद भगत सिंह चौक पर शहीदों को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर व एक मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई| इस अवसर पर बोलते हुए समिति संरक्षक सुशील धिंगड़ा जी ने कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जैसे क्रांतिकारी आज के जमाने में होना बहुत मुश्किल है हमारी आने वाली पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए कि उन्होंने अपनी जान कुर्बान कर हमको आजादी दिलवाई
इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक नारंग जी ने कहा देश को आजाद कराने में अपनी जवानी में ही कुर्बानी देने वाले ऐसे शहीदों को शत-शत नमन है| जैसा की विदित है कि इन तीनो क्रांतिकारियों को 23 मार्च 1931 को शाम 7:00 लाहौर की जेल में फांसी दी गई थी| अंग्रेज इनसे इतना डर गए थे की फांसी की तिथि 24 मार्च 31 निर्धारित होने के पश्चात भी इन्हें 1 दिन पूर्व ही फांसी दे दी गई|

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

समिति के महासचिव जगजीत वोहरा ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि आज तक ऐसे क्रांतिकारी शहीदों को भारत रत्न से सम्मानित नही किया गया है जबकि ऐसे क्रांतिकारियों की कुर्बानी के कारण ही हम आज आजादी की सांस ले पा रहे हैं| समिति के युवा सदस्य देवेंद्र मिनोचा उर्फ मोनू मिनोचा जी ने कहा कि हमें इतिहास से सबक लेते हुए अपने बच्चों को सीख देनी चाहिए कि अच्छे कार्य करते हुए यदि कुर्बानी भी देनी पड़े तो वह कम है, क्योंकि हमारी एक कुर्बानी सैकड़ों जिंदगी का भला कर सकती है| वरिष्ठ सदस्य अनिल जटवानी ने कहा कि यदि हमने अपने शहीदों की कुर्बानी को याद नहीं रखा तो वह दिन दूर नहीं कि हम फिर गुलामी मानसिकता के हो जायेंगे|
इस अवसर पर समिति के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे|

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights