उझानी में चलती सीएनजी डीसीएम आग लगने से हुई राख, चालक ने कूदकर जान बचाई

WhatsApp-Image-2024-03-23-at-17.34.24
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के समीप अचानक चलती डीसीएम में आग लग गई जिससे डीसीएम जलकर राख हो गई । वहीं डीसीएम चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई । शुक्रवार की रात जनपद बरेली के बहेड़ी से सीएनजी डीसीएम में फर्नीचर भरकर उत्तराखंड के किच्छा में रहने वाले अतीक अहमद जिला बदायूं के सहसवान आए थे । वह जब सहसवान में फर्नीचर उतारकर वापस उत्तराखंड के किच्छा जा रहे थे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

तभी वह जैसे ही थाना उझानी क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर जिरौली गांव के समीप पहुंचे तभी अचानक डीसीएम के इंजन से धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते डीसीएम में आग लग गई । डीसीएम में आग की लपटें देख चालक ने डीसीएम से कूदकर अपनी जान बचाई और पीआरवी 112 पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी । सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक डीसीएम जलकर राख हो गई ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights