संविधान से ऊपर नहीं हो सकती शरियत, भारत के मुसलमान मानें इस देश के कानून

WhatsApp-Image-2024-03-23-at-18.46.48-3
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ”शरियत संविधान से बड़ी नहीं है। ये देश संविधान से चलेगा। शरियत भारत से बड़ी नहीं हो सकती है। मुस्लिमों को घर-मकान सब मिल रहा है, लेकिन उन्हें भारत का कानून भी मानना चाहिए। उन्होंने मदरसों के आधुनिकीकरण पर भी जोर दिया। एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मदरसों के आधुनिकीकरण के सवाल पर कहा कि शरियत हमारा व्यक्तिगत विषय हो सकता है, मगर वो संविधान से ऊपर नहीं हो सकता। हम मदरसों का आधुनिकीकरण कर रहे हैं। हमे वैज्ञानिक, इंजीनियर और कुशल मानव संसाधनचाहिए। हमें अपने शिक्षण संस्थानों को उसी अनुरूप बनाना होगा। प्रदेश की शिक्षण व्यवस्था में एकरूपता लाना हमारी प्राथमिकता है।मुसलमानों की चिंता की सवाल पर सीएम योगी ने कहा, ”मुस्लिमों की कौन चिंता नहीं करता। उन्हें मकान मिल रहा है। खाने को मिल रहा है। लेकिन, वे भारत का कानून भी तो मानें। भारत के संविधान का सम्मान करे। शरियत संविधान से बड़ी नहीं हो सकती। अगर मुसलमान इस बात को मानें तो भारत की जनता उन्हें सिर आंखों पर बिठाएगी।सीएम योगी ने कहा कि कहा कि हम हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं कर पाए। इसलिए शायद मुसलमानों के मन में जगह नहीं बना पाए। हिन्दुस्तान में हमें यहां की मूल आत्मा का सम्मान करना पड़ेगा। हिन्दू भारत की मूल आत्मा है। उसका अपमान नहीं किया जा सकता। जिसको गलतफहमी होगी कि हम इस भावना का अपमान करके राजनीति करेंगे, तो हम ऐसी राजनीति को ठोकर मारते हैं। हम देश की सुरक्षा और हिन्दु आस्था के सम्मान पर कोई समझौता नहीं कर सकते। ईश्वर की कृपा और जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। कहा-कर्फ्यू नहीं लगाते, कांवड़ यात्रा का मार्ग करते हैं प्रशस्त सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास की बात करती है। ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं करती। हम लोकआस्था का सम्मान करते हैं। हम कर्फ्यू नहीं लगाते, कांवड़ यात्रा का मार्ग प्रशस्त करते हैं। वे दंगा करते थे, हम प्रदेश को कानून के राज के साथ दंगा मुक्त राज्य के रुप में स्थापित करते हैं। प्रदेश में अध्यात्मिक पर्यटन में यूपी में बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि वह जितनी बार अयोध्या, मथुरा और काशी गए हैं, उतना कोई भी मुख्यमंत्री नहीं गया। यही कारण है कि 2017 से पहले की अयोध्या और अब की अयोध्या में संभावनाओं के मामले में 100 गुना ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। लाखों लोगों को रोजगार मिला है। सीएम ने बताया कि वो अपना चुनावी अभियान मथुरा से शुरू करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी कानून से बड़ा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र है। इसलिए अरविंद केजरीवाल बार-बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बन सके। मगर, लोकतंत्र किसी व्यक्ति, पार्टी या संस्था को डकैती डालने की छूट नहीं देता। मुख्यमंत्री प्रदेश का मालिक नहीं होता। हमारा काम जनसेवक और कस्टोडियन का होता है। उन्होंने कहा कि कोई भी, ”फिर चाहे मैं ही क्यों न हूं, अगर नियम विरुद्ध आचरण करूंगा तो मुझ पर भी देश का कानून लागू होगा। कोई व्यक्ति या सरकार खुद को कानून से ऊपर मानने लगे तो ये गलत है। ईडी एक स्वतंत्र नियामक संस्था है और केजरीवाल का मामला कोर्ट में है। इसे अब कोर्ट ही तय करेगी।”सीएम योगी ने सीएए के सवाल पर कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिन्दू आबादी कई गुना घटी है। सीएए भारत के वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights