सपा के कद्दावर नेता रेवती रमण सिंह ने कांग्रेस से मिलाया हाथ, अविनाश पांडेय और अजय राय ने की मुलाकात

WhatsApp-Image-2024-03-23-at-18.46.48-2-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

प्रयागराज। करछना से आठ बार के विधायक और इलाहबाद लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद और एक बार के राज्यसभा सदस्य रह चुके कुंवर रेवती रमण सिंह सपा से बढ़ती दूरियों के बीच शनिवार को कांग्रेस के नजदीक आ गए। पीजीआई में इलाज करा रहे रेवती रमण सिंह से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पहुंचकर मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस रेवती रमण सिंह के बेटे और करछना से विधायक रह चुके उज्ज्वल रमण सिंह को इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बना सकती है। राज्यसभा में सपा से प्रत्याशी न बनाए जाने से नाराज चल रहे रेवती रमण सिंह कांग्रेस से हाथ मिला सकते हैं। गत दिनों अखिलेश यादव प्रयागराज आए थे, लेकिन उन्होंने रेवती रमण सिंह से मिलने की जहमत नहीं उठाई। पूछे जाने पर कहा था कि फिर कभी बैठकर मुलाकात कर लेंगे और सारी शिकायत दूर हो जाएगी। सपा के कद्दावर नेता माने जाने वाले कुंवर रेवती रमण सिंह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते थे।शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने पीजीआई पहुंचकर रेवती रमण सिंह से मुलाकात की. इसका फोटो भी अविनाश पांडेय ने अपने ट्विट अब एक्स) पर शेयर किया है। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।  

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights