मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बिल्सी में अब नहीं रहा कोरोना का खौफ

December 22, 2020By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


खूब निकल रहे है बगैर मास्क लगाए लोग
बिल्सी। नगर समेत क्षेत्र में हर तरफ लोगों की आवाजाही सड़कों पर नजर आ रही है। कभी-कभी तो भीड़ को देख कर ऐसा लगता है कि लोगों में कोरोना वायरस का खौफ अब खत्म हो गया है। नगर के मुख्य बाजार समेत बाजार में कई स्थानों पर जाम की स्थिति अक्सर बनी रहती है। इन दिनों देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार हो रही कमी के बाद जनता पूरी तरह के बेपरवाह होती जा रही है। वहीं सरकार लगातार लोगों को सतर्क करती आ रही है। बताते है कि शुरु में जब कोरोना का एक भी पॉजिटिव केस निकल आता था तो लोगों में इसका काफी डर रहता था। अब पॉजिटिव केस निकलने के बावजूद भी लोगों को देखकर नहीं लगता कि कोरोना का डर उनके अंदर है। जैसे ही दिन निकलता है वैसे-वैसे बाजार में भीड़ नजर आने लगती है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग कहीं नहीं दिखती है। अधिकांश लोग बगैर मास्क ही आ रहे है। कभी-कभी नगर के अटल चौक, थाना मोड़, सर्राफा बाजार, बालाजी तिराहे एवं स्टेट बैंक रोड पर वाहनों की इतनी अधिक संख्या हो जाती हैजिससे वाहनों से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। लंबे समय से लोगों को कोरोना को लेकर जागरुक करती आ रही पुलिस भी अपने हाथों को पीछे खींच लिया है। जिसके कारण यहां सोशल डिस्टेंसिंग के अब कोई मायने नहीं रह गए है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights