अखिलेश यादव बोले- भाजपा ने चंदे की वसूली कर ली है इसलिए विपक्षी पार्टियों के अकाउंट सीज किए जा रहे

download-59
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने चंदा वसूल लिया है इसलिए विपक्षी पार्टियों के अकाउंट सीज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों को चंदा मिला है जबकि भाजपा ने वसूला है। भाजपा ने तो वैक्सीन बनाने वालों से भी चंदा वसूला है। अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में अपना दल (एस), एआईएमआईएम और भाजपा के नेता व समर्थक सपा में शामिल हो गए।अखिलेश यादव ने नेताओं व समर्थकों से कहा कि सावधान रहिए। मतदान तो करिए ही बूथ की भी रक्षा कीजिए। भाजपा हारेगी तो संविधान और किसान बचेंगे। युवाओं को नौकरी मिलेगी।अपना दल कमेरावादी द्वारा बुधवार को कौशांबी, फूलपुर और मिर्जापुर सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा पर अखिलेश यादव ने कहा कि सपा व अपना दल कमेरावादी का गठबंधन 2022 के विधानसभा चुनाव में था। 2024 के लिए हमारा कोई गठबंधन नहीं है। सपा ने भी मिर्जापुर सीट से प्रत्याशी उतार दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने सपा को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। देश विषम परिस्थिति से जूझ रहा है। राष्ट्रीय लोक दल डुप्लीकेट पार्टी है। लोक दल का गठन चरण सिंह ने किया था। लोकदल से मिलती जुलती पार्टी अजीत सिंह ने बनाई। उनकी जीरो सीट हो गई थी।उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने उनकी पार्टी को आठ सीटों पर विजय दिलाई और उन्हें (जयंत चौधरी) राज्यसभा भेजा। अब वो चरण सिंह की छवि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में देखने की बात कर रहे हैं। भाजपा राम को आधार बनाकर चुनाव जीतने का ख्वाब देख रही है। अगर जीत गई तो किसान कुचला जाएगा। किसानों को 500 रुपये की खैरात नहीं चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights