मथुरा। ब्रज में होली का उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने बरसाना की लड्डू होली, रंगो की होली आदि का जमकर आनंद लिया। इस मौके पर राधा-कृष्ण स्वरूप कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी और होली खेली। जगह-जगह फगुआ गीतों का गायन किया जा रहा है। ब्रज के निवासी होली उत्सव में डूबे हुए हैं। वह आफने आराध्य की भक्ति में लीन होकर उत्सवों का आनंद ले रहे हैं। इसी कड़ी में बरसाना में रविवार को लड्डू होली का आयोजन किया गया। इसका देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। विश्वविख्यात लठामार होली की पूर्व संध्या पर लाड़लीजी मंदिर में लड्डू होली मनाई गई। इसको देखने के लिए लाखों श्रद्धालु बरसाना पहुंचे। लड्डू होली को लड्डू प्रसाद के रूप में पांडे द्वारा कई टन लड्डू लुटाए गए। लड्डू प्रसाद को पाने के लिए श्रद्धालुओं ने जमकर इन्हें लूटा।