मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttarakhand

रोवर रेंजर शिविर का समापन, बेस्ट रोवर बने आशीष, सृष्टि बनी बेस्ट रेन्जर

March 14, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का आज समारोहपूर्वक समापन हो गया। समापन समारोह के पूर्व रोवर रेंजर की प्रत्येक टोलियों ने टेंट,टावर, गेट, झांकी आदि का प्रदर्शन कर बिना बर्तन के भोजन बना कर सबको परोसा साथ ही प्रत्येक टोली की ओर से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय स्काउट गाइड संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना एडवोकेट ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने किया तथा संचालन डॉ प्रेमचन्द ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मुख्य अतिथि सक्सेना ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी सहज भाव से समाजसेवा करते हुए जीवन यापन करना रोवर रेन्जर की विशेषता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सेवा,समाज की सेवा और मनुष्य की सेवा ही ईश्वर सेवा है। सभी टोलियों के टेन्ट का निरीक्षण करने के बाद मुख्य अतिथि ने विजेता टोलियों की घोषणा की, जिसमें रोवर्स में प्रथम स्थान श्री राम टोली को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान चंद्रशेखर आजाद टोली रही। तीसरे स्थान पर अम्बेडकर टोली रही। वही रेंजर्स में कस्तूरबा गांधी टोली को प्रथम विजेता बनने का गौरव हासिल हुआ। दूसरे स्थान पर ऋतु करिधान टोली रही, जबकि तीसरा स्थान लक्ष्मीबाई टोली को मिला।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन में रहते हुए सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य करने वाले रोवर्स रेंजर्स को सर्वश्रेष्ठ घोषित कर पुरस्कृत किया गया। बेस्ट रोवर आशीष कुमार और बेस्ट रेंजर सृष्टि शर्मा का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। रोवर लीडर डॉ नीरज कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने मुख्य अतिथि महेश चन्द्र सक्सेना एवम प्रशिक्षक असरार अहमद को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
निर्णायक की भूमिका का निर्वहन डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ गौरव कुमार,डॉ बबिता यादव एवम डॉ सारिका शर्मा एवं डॉ सरिता ने किया। इस अवसर पर रेंजर लीडर शशी प्रभा, डॉ हुकूम सिंह, डॉ सचिन कुमार , डॉ ज्योति विश्नोई आदि सभी प्राध्यापक गण तथा छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights