मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 20.7 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जनसेवा और संगठनात्मक सक्रियता के दम पर डॉ. शैलेश पाठक को प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में मिली जगह

October 30, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दातागंज। अपनी जनसेवा, संगठनात्मक सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ के दम पर डॉ. शैलेश पाठक ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान बनाया है। प्रदेश कार्यकारिणी में उनका नाम शामिल होने के बाद दातागंज विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी क्रम में डॉ. शैलेश पाठक ने लखनऊ में आयोजित भाजपा की बैठक में प्रतिभाग किया। डॉ. पाठक ने संगठन में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। बताया जाता है कि बदायूं जनपद में भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान उन्होंने सर्वाधिक सदस्य बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया था। इसके बाद पिछले सावन माह में उनके नेतृत्व में निकाली गई उत्तर प्रदेश की अनूठी एवं ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा ने प्रदेशभर में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस यात्रा में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ करीब 45 हजार शिवभक्तों ने भाग लिया था। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए दातागंज क्षेत्र में डॉ. शैलेश पाठक की राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होती दिखाई दे रही हैं। प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिलने के बाद उनके समर्थकों में खासा उत्साह है। क्षेत्र में उनके अगले राजनीतिक कदम और भूमिका को लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। डॉ. पाठक की राजनीति की खास बात यह बताई जाती है कि उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और उनके हितों को प्राथमिकता दी है। पक्ष हो या विपक्ष, कार्यकर्ताओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर वह मुखर रहे हैं। क्षेत्र के विभिन्न वर्गों और जातियों में उनकी स्वीकार्यता को भी उनकी राजनीतिक ताकत के रूप में देखा जा रहा है। दलगत सीमाओं से ऊपर व्यक्तिगत संबंध बनाने की उनकी कार्यशैली ने समर्थकों के बीच उनकी मजबूत छवि बनाई है। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में जगह मिलने के बाद अब दातागंज की राजनीति में डॉ. शैलेश पाठक की भूमिका को लेकर चर्चाओं का नया दौर शुरू हो गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights