मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 20.7 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

स्कूल एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन, प्रयागराज में दिखाएंगे दमखम

October 30, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। प्रयागराज में आयोजित होने वाली यूपी स्टेट स्कूल एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए रेलवे ग्राउंड में नियमित अभ्यास करने वाले 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। विद्यालय मंडलीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चैंपियन बने खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है।
प्रतियोगिता में राधा सिंह ने 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। हुसैन बी ने 100 मीटर, 200 मीटर और लंबी कूद में स्वर्ण पदक हासिल किए। आर्यराज ने 100 और 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन कर चयन पक्का किया। सविता ने 1500 मीटर, 3000 मीटर और क्रॉस कंट्री में स्वर्ण पदक जीते। वंशराज ने जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में स्वर्ण पदक हासिल किए।
वहीं मंजू ने लंबी कूद और त्रिकूद, श्रुति ने 100 मीटर और 400 मीटर बाधा दौड़ तथा काजल ने 5000 मीटर पैदल चाल और क्रॉस कंट्री में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। सीनियर वर्ग में सबीन खान ने 100 और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि इशिता ने ऊंची कूद और लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीतकर चयनित हुईं। जूनियर वर्ग में मंशा खान ने 100 और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। शिवांग ने 1500 और 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल कर राज्य स्तर पर जगह बनाई।
सभी खिलाड़ी रेलवे ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं एनआईएस कोच अजय कश्यप से नियमित रूप से निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights