मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 1 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 27.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttarakhand

गैर-शैक्षणिक कार्यो से मुक्त रखने के लिए बीएसए को प्राथमिक शिक्षक संघ ने ज्ञापन दिया

October 1, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज शिक्षकों की समस्याओं के संदर्भ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार एवं सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संजीव शर्मा ने सर्वप्रथम 69000 भर्ती के अंतर्गत जनपद मे नियुक्त बी0एड0 योग्यताधारी 900 शिक्षकों को ब्रिज कोर्स के 6 माह के दौरान वर्कशॉप व परीक्षा हेतु अवकाश व गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति की मांग की। कहा कि उक्त शिक्षकों की ऑनलाइन कक्षा, असाइनमेंट, वर्कशॉप व परीक्षा होनी है परन्तु इनको अभी भी बी0एल0ओ0 ड्यूटी, परिवार सर्वेक्षण, जनगणना, एफ0एल0 एन0 प्रशिक्षण, DBT फीडिंग एवं अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाया जा रहा है और वर्कशॉप में जाने हेतु भी अवकाश स्वीकृत नहीं किया जा रहा है। जिस पर शिक्षकों में रोष व्याप्त है। संजीव शर्मा ने कुछ विशेष दिवसो हेतु ऑन ड्यूटी लीव देने के साथ आगामी 6 माह तक बी0एल0ओ0 सुपरवाइजर, जनगणना, मतदाता सत्यापन एवं पुनरीक्षण कार्य से मुक्त रखे जाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया कि उनके कार्यालय से गत दिनों जारी हुए प्रोन्नत वेतनमान आदेश संख्या 160/2026 त्रुटि पूर्ण है। इसके साथ ही कहा कि दिनांक 1 जुलाई 2026 को 22 वर्ष की सेवा/चयन वेतनमान से 12 वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षकों की कोई वरिष्ठता सूची प्रकाशित नहीं की गई है, जिससे यह स्पष्ट नहीं है कि 20 प्रतिशत के हिसाब से उक्त विसंगत आदेश के तहत 09 शिक्षक किस आधार पर चयनित हुए। प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर आदेश को संशोधित करने की मांग की। इसके दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी दिनेश कुमार शर्मा को अवगत कराया कि 31 मार्च 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन से 1 सितंबर 2022 तक सामूहिक बीमा जी0आई0एस0 मद में क्रमशः 87 एवं 41 रूपये प्रतिमाह कटौती की गई थी। जिसके शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को वापस करने हेतु वित्त नियंत्रक, बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने पत्रांक 6591-6821/2026-27 दिनांक 29-08-2026 द्वारा जनपद बदायूँ के लिए धनराशि स्वीकृत भी कर दी है। फिर भी 31 मार्च 2014 के बाद नियुक्त ऐसे शिक्षकों के वेतन से काटी गयी धनराशि वापस नहीं किये जाने पर रोष जताते हुए संबंधित शिक्षकों को एरियर के रूप में शीघ्रता शीघ्र भुगतान कराने हेतु मांग की जिस पर दिनेश शर्मा ने बताया कि इस पर कार्य चल रहा है जिसका भुगतान जल्द कराने का आश्वासन दिया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार ने भी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस दौरान जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव, उझानी ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, उसावा ब्लाक अध्यक्ष रामसेवक वर्मा, डॉ पंकज पाठक, राजेश कुमार, आयुष भारद्वाज , गुरुचरण दास, योगेश शाक्य, अमित यादव, मो0 अराफात, मौ0 उजैर खान, मो0 नसीम अहमद समेत तमाम शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights