मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 20.7 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जनपद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा सकुशल सम्पन्न

October 30, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ: । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 जनपद बदायूँ में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक निगरानी के बीच सकुशल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। जनपद में आयोजित परीक्षा में प्रथम पाली में 9816 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 7116 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2700 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 9816 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 7129 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2687 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनो पालियों में कुल 19632 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 14245 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 5387 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
शुक्रवार को जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही परीक्षा के प्रश्नपत्र सुरक्षित रखे जाने के दृष्टिगत कोषागार का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान दोनो वरिष्ठ अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी सतर्कता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराया जाए। परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा परीक्षा की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
कोषागार के निरीक्षण के दौरान प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं सुरक्षित रख-रखाव से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जाए।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने परीक्षा को नकलविहीन एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सतर्क निगरानी रखने तथा सभी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जनपद में परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights