मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 20.7 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

करवा चौथ थीम पर सजी किटी पार्टी, महिलाओं ने खेलों और संगीत के बीच मनाया उत्सव

October 30, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। करवा चौथ के पावन पर्व के उपलक्ष्य में कृष्णा नगर (वार्ड-18) स्थित प्रेम रेस्टोरेंट में करवा चौथ थीम पर भव्य किटी पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन आयोजक प्रेमा बिष्ट के सौजन्य से हुआ।
इस अवसर पर सभी महिलाएं पारंपरिक लाल परिधानों और सोलह शृंगार में सज-धजकर शामिल हुईं। कार्यक्रम में करवा चौथ की थीम पर आधारित कई मनोरंजक खेल और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें महिलाओं के मोबाइल स्क्रीन पर उनके पतियों की तस्वीर प्रदर्शित करने वाला खेल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। महिलाओं ने अपने पतियों की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की।
प्रतियोगिताओं के आधार पर किटी पार्टी में तीज एवं करवा क्वीन का चयन भी किया गया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। संगीत, मनोरंजन और पारंपरिक उत्सव के माहौल में सभी ने जमकर आनंद लिया।
कार्यक्रम में पार्षद सुधा पंकज सक्सेना, रेखा सिंह, भावना जोशी, रितु कुशवाहा, अनुराधा दुबे, पूनम उपाध्याय, बिंदु मिश्रा, मीना सिंह और प्रेमा बिष्ट सहित किटी पार्टी की सभी सदस्याएं मौजूद रहीं। अंत में सभी ने एक-दूसरे को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं और सफल आयोजन के लिए आयोजक का आभार व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights