मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 21.0 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अटेना गंगा तट की व्यवस्थाएं देख राज्य सूचना आयुक्त ने की सराहना

October 30, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त ने अपने तीन दिवसीय बदायूं-एटा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने उसहैत स्थित कालसेन बाबा मंदिर में घंटा चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह अटेना गंगा तट पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा घाट पर नौका विहार किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अटेना गंगा तट पर साफ-सफाई, घाट की व्यवस्थाओं और नारायण आश्रम की व्यवस्था देखकर राज्य सूचना आयुक्त ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इन व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि अटेना गंगा तट अपनी बेहतर व्यवस्थाओं के कारण पूरे ब्रज क्षेत्र में सराहना प्राप्त कर रहा है। उन्होंने यहां की स्वच्छता और सुव्यवस्थित प्रबंधन को सराहनीय बताया। इस दौरान जन सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 को और अधिक प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि इस कानून को आम नागरिकों की पहुंच तक आसान बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अब इसे पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन करके अपनी जरूरत के अनुसार आवश्यक सूचनाएं प्राप्त कर सकता है। इससे सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने और जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है। वर्तमान समय में युवाओं के आंदोलनों और उनकी सक्रिय भागीदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की मांगों को सरकार को गंभीरता से सुनना चाहिए। युवाओं की आवाज और उनकी समस्याओं को समझना सरकार की जिम्मेदारी है। हालांकि युवाओं को भी सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि कहीं कोई व्यक्ति या संगठन उनके आंदोलनों का इस्तेमाल अपनी राजनीतिक स्वार्थपूर्ति के लिए तो नहीं कर रहा है। युवाओं को ऐसे तत्वों से सावधान रहना चाहिए, जिनकी गतिविधियों से देश की संप्रभुता और अखंडता को ठेस पहुंच सकती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights