मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 22.1 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttarakhand

बदायूं मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं सुधारने को विधायक महेश गुप्ता ने लखनऊ में की मुलाकात

October 29, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने और हृदय रोगियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री अवस्थी तथा प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा वी. हेकाली झिमोमी को पत्र सौंपकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की। विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अवनीश अवस्थी से शिष्टाचार भेंट के दौरान बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने, चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार लाने और हृदय रोगियों के उपचार के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बदायूं और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे जनपदों का रुख न करना पड़े, इसके लिए स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना जरूरी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

खाली जेल की भूमि पर पार्क बनाने का भी उठाया मुद्दा

विधायक ने बदायूं में जेल की खाली पड़ी भूमि का जनहित में उपयोग करते हुए वहां सुव्यवस्थित पार्क विकसित कराने का विषय भी उठाया। उन्होंने कहा कि पार्क बनने से शहरवासियों को सार्वजनिक स्थल और मनोरंजन की सुविधा मिल सकेगी। अवनीश अवस्थी ने इन विषयों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को भी सौंपा पत्र

इसके बाद विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा वी. हेकाली झिमोमी से मुलाकात कर राजकीय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार के संबंध में पत्र सौंपा। उन्होंने अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने, मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं आम जनता की मूलभूत आवश्यकता हैं। प्रत्येक मरीज को समय पर उचित उपचार मिलना चाहिए। बदायूं की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने भरोसा जताया कि संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई होने से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार होगा और क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights