मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttarakhand

प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों का जनपद में डेरा गठबन्धन प्रत्याशियो को लड़वाने को लेकर मंथन

March 10, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता मर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह के केम्प कार्यालय सिंह लौन उझानी रोड पर सम्पन्न हुई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार, प्रदेश सचिव तनवीर सफदर, प्रदेश सचिव जितेंद कश्यप, प्रदेश सचिव रजनी सिंह मौजूद रही इस अवसर पर मुख्यातिथि प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि जैसी एक और एक मिलकर दो होते हैं वैसे ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मिलकर इंडिया गठबंधन मजबूत हुआ है। इंडिया गठबंधन के तहत जनपद में बदायूँ लोकसभा से समाजवादी पार्टी के शिवपाल यादव, आंवला लोकसभा से समाजवादी पार्टी के नीरज मौर्या को प्रत्याशी बनाया है इस अवसर पर प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ इंडिया गठबंधन के साझा उम्मीदवारों को जिताएंगे। प्रदेश सचिव महासचिव कुमुद गंगवार ने कहा कि भाजपा का 2014 घोषणा पत्र तो 2019 में संकल्प पत्र फेल रहा और अब गारंटी दे रहे हैं, लेकिन इनको करना कुछ नहीं।

भाजपा ने देश और प्रदेश को बर्बाद कर दिया। प्रदेश सचिव तनवीर सफदर ने कहा कि परिवार में कोई सदस्य नया जुड़ता है तो धीरे-धीरे आपस में रिश्ता मजबूत होता है। प्रदेश सचिव जितेंद कश्यप, रजनी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सहन शक्ति को कायम रखते हुए एक दूसरे का सम्मान करना होगा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद एवं शहर कार्यवाहक अध्यक्ष बफाती मियां ने कहा जब हम एक दूसरे का सम्मान कर आगे बढ़ेंगे तो हमारी जीत को दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती इस अवसर पर सतीश मिश्रा, सुरेश सिंह राठौर, राम रतन पटेल, सुनीता सिंह, गौरव सिंह, उपासना चौहान, विरेश तोमर, अनिल उपाध्याय, मथुरा प्रसाद, मोरपाल सिंह, प्रदीप सिंह, जाबिर जैदी, इखलास हुसेन, रफत अली, जाहिद, आकिल, सोनपाल सिंह, संजय कश्यप, इकरार अली, अमन खान कांग्रेसजन आदि मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights