आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले न्यूनतम वेतन 18 हजार मिले


बदायूं। अंबेडकर पार्क पर अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मोरश्री गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए तन मन धन जरूरी है। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय होना भी आवश्यक है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि अब हाईकोर्ट ने भी कह दिया है कि सरकार बंधुआ मजदूर की तरह कार्य न लें एवं न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये प्रति महीना सरकार को देना चाहिए। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कादरचौक कुमकुम रानी सक्सेना, आसफपुर ब्लाक अध्यक्ष खजाना देवी, म्याऊ ब्लॉक अध्यक्ष मृदुल भदौरिया, जगत ब्लाक अध्यक्ष चांद बी, बिसौली ब्लाक अध्यक्ष मधु शर्मा, सलारपुर ब्लाक अध्यक्ष महेश कुमारी चौहान, अनीता सिंह, वजीरगंज ब्लॉक अध्यक्ष अनीता सिंह, निशा सक्सेना, दहगवा ब्लॉक अध्यक्ष शशि रानी सक्सेना आदि ने बैठक को संबोधित किया। बैठक के बाद पांच सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को संबोधित जिला राजस्व अधिकारी के माध्यम से भेजा गया। जिसमें प्रमुख मांग राशन व्यवस्था को किसी एक को दिया जाए या तो स्वयं सहायता समूह को अथवा आंगनबाडी कार्यकत्री को जिससे उसकी जवाबदेही तय की जा सकंे एवं लेखा जोखा भी वही रखें, आंगनवाड़ी बहनों को 5 वर्ष के बाद प्रथम एवं 10 वर्ष के बाद द्वितीय इंक्रीमेंट 63 का मिलता है उसे दिलाया जाए, नगर एवं शहरों में चलने वाले केंद्रों का भवन किराया वर्ष 2011 से आज तक का दिलाया जाए, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को 65 वर्ष पर सेवा मुक्त किया जाए। इस मौके पर निशा सक्सेना, उर्मिला, विमलेश, सूरजमुखी, क्षमा पांडे, प्रियका, तोषी, सक्सेना, रानू सिंह, रेखा सिंह, ऊषा, लक्ष्मी, नवनीता नवनीता, सुनीता वाला, सुनीता वाला रामा देवी, उर्मिला कश्यप, तस्लीम जहां, आलिया बेगम, वीरकुमारी, नीरज कुमारी, सुधा देवी, खेमा देवी, विभा शर्मा, ममता देवी, विमलेश कुमारी, निर्मला सक्सेना, पूजा आदि मौजूद रहे। संगठन की अगली बैठक 28 दिसंबर के लिए सलारपुर परियोजना पर होगी।

You may have missed