युवक के कार से उतरते ही हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके की हत्या

WhatsApp-Image-2024-02-18-at-18.47.55
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। एक युवक की 4 गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक अपने घर से ससुराल पहुंचा था। गेट पर जैसे ही कार से उतरा हमलावरों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर जब तक पत्नी बाहर आई। तब तक हमलावर भाग चुके थे। पुलिस के मुताबिक, मृतक 38 साल का राजवीर है। वह बदायूं का रहने वाला था।
राजवीर की शादी 5 साल पहले तालिकापुर की सोनी से हुई थी। शादी के बाद से वह ससुराल में ही रहता था। उसने यहीं पर अपना अलग मकान बनवा लिया था। वारदात की वजह क्या है? इस पर पुलिस और परिजन दोनों ने कोई जानकारी नहीं दी है। अहम बात यह है कि भरी बस्ती में हमलावरों ने वारदात को अंदाज दिया। लेकिन किसी ने भी हमलावरों को नहीं देखा।परिजन और पुलिस के मुताबिक, 2 दिन पहले 16 फरवरी को राजवीर बदायूं में अपने घर गया था। शनिवार रात 11 बजे राजवीर घर से लौटकर वापस ससुराल आया। उसने अपनी कार ससुराल के बाहर खड़ी कर दी। जैसे ही राजवीर कार से उतरकर गेट पर पहुंचा। तभी पहले से वहां खड़े हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने राजवीर के सिर और पेट पर 4 गोलियां मारी।गोली की आवाज सुनकर पत्नी सोनी भागकर बाहर आई तो खून से लथपथ राजवीर गेट पर पड़ा था। वह छटपटा रहा था। परिजन और आसपास के लोग उसे सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। राजवीर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।गोली चलने की आवाज सुनकर सबसे पहले पत्नी सोनी बाहर आई। उसने वहां खून से लथपथ राजवीर को देखा। लेकिन, कोई हमलावर नजर नहीं आया। ऐसे में यह पता नहीं चल पाया कि हमलावर कितने थे, कौन थे, कैसे आए थे। राजवीर के दो भाई सुखवीर, रामवीर और दो बहनें प्रीति और वीना हैं। सुखवीर की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। राजवीर के दो बेटे 4 वर्षीय देवांश और 3 वर्षीय सूर्यांश हैं। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।बताया जा रहा है कि, घटना से पहले वह अपने दो साथियों के साथ ससुराल आया था। दोनों युवक उसी गांव के रहने वाले हैं। दोनों को कार से उतारने के बाद दोनों युवक अपने घरों में चले गए। उसके बाद जब राजवीर कार से उतरा तो उसी समय उसके ऊपर फायरिंग कर दी गई। हालांकि मृतक के ससुराल वाले किसी से रंजिश होने से इनकार कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने किसी पर कोई आरोप भी नहीं लगाया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights