फास्ट फूडस के ज्यादा इस्तेमाल से कम उम्र में हार्ट अटैक मामले बढ़ रहे

WhatsApp-Image-2024-02-18-at-18.36.35-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शहर के एक होटल में भारतीय चिकित्सक संघ (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए) की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रम में मुख्य रूप से बरेली से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष अग्रवाल ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा की अगर सीने में दर्द हो तो ज़्यादा देर तक उसको नज़र अंदाज नही करना चाहिए,तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए ।ये नही सोचना चाहिए की गैस का दर्द हैं और उन्होंने कहा कि फास्ट फूड का नई पीढ़ी ज्यादा सेवन करने लगी है। इसलिए काफी मामले अब कम उम्र में भी हार्ट अटैक के दिखने लगे हैं। और कहा कि 9 घंटे से ज्यादा या 6 घंटे से कम सोना हृदय रोग का कारण हो सकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

रिफाइंड आदि हृदय रोग के बड़े कारण हो सकते हैं। फास्ट फूड से बच्चे जितनी दूरी बनाए रखें, उतना अच्छा है। इसके बाद मौजूद डॉक्टर मयंक रस्तोगी यूरो सर्जन ने कहा कि अगर किसी की पेशाब रुकती है तो वो ज़्यादा देर न करें फौरन डॉक्टर को दिखाएं क्योंकि गुर्दे के पास थोड़ा टाइम होता है किडनी आपके शरीर के पानी और खनिज के स्तर को संतुलित करती हैं और आपके रक्त से अपशिष्ट को फ़िल्टर करती हैं। एक किडनी को नुकसान बड़ी समस्याओं का कारण नहीं बनता है जब तक कि आपकी दूसरी किडनी काम करती है गंभीर समस्याओं के लिए आपकी दोनों किडनी को काम करना बंद करने की जरूरत है। इसलिए किसी भी समस्या को नज़र अंदाज़ नही करना चाहिए इसके बाद बैठक में मौजूद आई एम ए बदायूं के अध्यक्ष डॉक्टर संजीव गुप्ता ने कहा की अपने भौतिक शरीर की देखभाल करना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। मन और शरीर जटिल तरीकों से एक दूसरे से संपर्क करते हैं और एक दूसरे को प्रभावित करते हैं। शारीरिक बीमारी आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रबंधित करना अधिक कठिन बना सकती है। तनाव, ऊर्जा की कमी, खराब नींद और अन्य समस्याएं भी मानसिक रूप से आपकी भावनाओं पर असर डाल सकती हैं।

कार्यक्रम में मौजूद आई एम ए बदायूं के उप अध्यक्ष डॉक्टर इत्तेहाद आलम बाल रोग विशेषज्ञ ने कहा की जब कोई डॉक्टर के पास इलाज कराने जाता है तो उसको हर कीमत पर फायदा ही चाहिए जबकि कोई डॉक्टर नही चाहता है कि उसके मरीज़ को नुकसान हो या मौत हो मरीज की नुकसान या मौत को डॉक्टर की लापरवाही से जोड़ना गलत आखिर में आई एम ए के सचिव डॉक्टर अनिरुद्ध सिंह ने कार्यक्रम में सभी का आभार व्यक्त किया और कहा की लोगों को बदलते मौसम के हिसाब से होने वाली बीमारियों से घबराने की जरूरत नहीं अगर हम हल्की सी परेशानी में ही अपने डॉक्टर को दिखाएं तो हमें महंगे इलाज और बड़ी बीमारियों से बच सकते हैं कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर आर. के. अरोड़ा डॉक्टर अरुण यादव डॉक्टर हबीब अहमद डॉक्टर सबीह खान डॉक्टर आनंद हरी गुप्ता , डॉक्टर पूनम गुप्ता डॉक्टर सुधीर गुप्ता डॉक्टर आदित्य हरी गुप्ता डॉक्टर नौगरिया डॉक्टर शरद गुप्ता बिल्सी के डॉक्टर वाष्णेय डॉक्टर नीलकमल डॉक्टर नीता चंदेल आदि मौजूद रहे।



 
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights