मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 19.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उझानी में मच्छरो के प्रकोप से जनमानस परेशान,नहीं हो रही फागिंग

April 14, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।बुधवार को गर्मियों के शुरू होते ही बिजली ने आंख-मिचौली का खेल शुरू कर दिया है।बिजली जाने के बाद घरों में लोग गर्मी के चलते सो नहीं पा रहे वहीं नगर में मच्छरो का प्रकोप दिन व दिन बढ़ता जा रहा जिसकी ओर नगर पालिका परिषद का ध्यान बिल्कुल भी नहीं है।नगर के हर वार्ड में मच्छरो का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिससे लोग दिन व दिन बीमारी की चपेट में आते जा रहे हैं।नगरवासियों का कहना है रात में तो मच्छर सोने देते ही नहीं और दिन में भी मच्छर घरों में सुकून से नहीं रहने देते जबकि नगर पालिका परिषद को हर वर्ष लाखों रूपये की कीटनाशक दवाएं आती हैं।नगर पालिका परिषद ने नगर में लगातार बढ़ते मच्छरो के प्रकोप के चलते न तो कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने की जहमत की है न ही नगर में फागिंग कराने की जहमत उठाई है अगर इसी तरह से नगर में मच्छर लगातार बढ़ते रहे और नगर पालिका परिषद के जिम्मेवार अपनी आंखे मूंदे रहे तो गर्मियों में बीमारियां फैलने का अन्देशा है।अब देखना यह है कि मच्छरों से निजात दिलाने को नगर पालिका परिषद कब फागिंग व कीटनाशक दवाएं डलवायेगी।नगर पालिका परिषद में आने वाली कीटनाशक दवाओ का छिड़काव अगर नगर में नहीं हो रहा है तो वह कहां जा रही हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights