बदायूं की हर दीदी बने लखपति : केंद्रीय मंत्री बी०एल० वर्मा

WhatsApp-Image-2024-02-12-at-18.48.29
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। स्वयं सहायता समूह एवं उनके समूह की उपलब्धियां, अपेक्षाएं एवं समूह द्वारा किए जा रहे अन्य सृजनात्मक कार्यों पर शक्ति वंदन अभियान अंतर्गत चाय पर चर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री सहकारिता बी0एल0 वर्मा ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की 3 करोड़ दीदीयो को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है। देश में करीब 10 करोड़ दीदीया स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है। बदायूं की हर दीदी लखपति बने इसके हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सभी दीदीयो से लखपति बनने का संकल्प लेने के लिए कहा। कार्यक्रम के समापन पर उत्कर्ष कार्य करने वाली दीदीयो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सहकारिता बी0 एल0 वर्मा ने कहा कि सरकार महिलाओं के मान, सम्मान व स्वाभिमान को बढ़ाने का कार्य कर रही है। महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की गई है, जिनका सीधा लाभ उन तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले की सरकारों के 12 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार उजागर हुए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने देश के गरीबों, महिलाओं, किसानों व युवाओं आदि के 52 करोड़ जनधन खाता खुलवाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वयं सहायता समूह की दीदीयो को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा था और अब तक एक करोड़ से अधिक दीदीया करोड़पति बन चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मा0 प्रधानमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की दीदीयो को अब तक आठ लाख करोड रुपए देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि स्वयं सहायता समूह की दीदीयो व महिलाओं के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चार करोड़ 10 लाख पक्के मकान बनाकर गरीबों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि उज्जवला गैस योजना अंतर्गत 10 करोड़ से अधिक कनेक्शन देने का काम सरकार ने किया है, जिसका सीधा लाभ महिलाओं को मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने हर घर नल योजना अंतर्गत साढे 11 करोड लोगों के परिवारों को शुद्ध व साफ पेयजल पहुंचने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने 12 करोड़ से अधिक शौचालय (इज्जत घर) बनाकर दिए जिससे महिलाओं को सुविधा हुई।

उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने गरीबों को निशुल्क राशन देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा की नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार विगत 10 वर्षों में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपर आ गए हैं, यह सब सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी व करनी में अंतर नहीं है वह बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ सभी पात्रों तक पहुंच रही है। प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास व सबका विश्वास पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं व बेटियों के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया है।

उन्होंने बताया कि जनपद बदायूं में 19308 स्वयं सहायता समूह है उनमें 2 लाख 31 हजार से ज्यादा दीदीया जुड़ी है। उन्होंने बताया कि जनपद बदायूं की 20000 दीदीया लखपति बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सभी दीदीया लखपति बनें इसके हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने दीदीयो से आवाहन किया कि वह संकल्प कि वह स्वयं भी लखपति बनेगी व अपने समूह की अन्य दीदीयो को प्रोत्साहित कर उन्हें भी लखपति बनाएंगी और नए स्वयं सहायता समूह बनाकर अन्य महिलाओं को भी स्वयं सहायता समूह का हिस्सा बनाकर उनका भी आर्थिक व सामाजिक उत्थान करेगीं। सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। जल ,थल व वायु तीनों जगह महिलाओं का परचम लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार भी महिलाओं को आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश की बेटियां लड़ाकू विमान भी उड़ा रहे हैं, इंजीनियर ,डॉक्टर, वैज्ञानिक आदि बन रही हैं।उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री की महिलाओं व देश की बेटियों को स्वावलंबी व शिक्षित बनाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री ने सबसे पहले देश की महिलाओं की चिंता की। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना प्रारंभ की जिससे करोड़ों लोगों को विशेषकर महिलाओं को सीधा लाभ मिला वहीं शौचालय (इज्जत घर) बनाकर महिलाओं को सुविधा प्रदान की।उन्होंने कहा कि 2019 में महिलाओं के हित में मा0 प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया। उन्होंने कहा यह नारा ही नहीं बल्कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान बना, जिससे लिंगानुपात में बढ़ोतरी हुई। उन्होंने कहा कि आज देश की बेटियां सुरक्षित हैं वह रात में भी निडर होकर कहीं भी जा सकती हैं। । उन्होंने कहा कि यह सब सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है।उन्होंने कहा कि सरकार आज महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा व सम्मान देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री ने नमो ड्रोन दीदी योजना अंतर्गत 15000 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लेने का कार्य किया, उसमें बदायूं की महिलाओं ने भी स्थान पाया ह,ै यह हम सबके लिए गर्व का विषय है।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि आगामी 12 फरवरी, 13, 14 फरवरी को विधानसभा स्तर पर बैंक सखी, विद्युत सखी, पशु सखी सहित 42 प्रकार की सखियों को शक्ति सम्मान सम्मान देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 22 फरवरी को जनपद के 30 स्थानों पर मा प्रधानमंत्री भी बदायूं की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे।उन्होंने कहा कि एन0जी0ओ0 हेड, महिलाओं के लिए एक बड़ा जनपद स्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 80 लाख दीदीया स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है, सरकार सभी के उत्थान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है सबका साथ, सबका विकास और वह इसी पर कार्य कर रही है।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण व शहरी स्तर पर गठित किए गए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने विचार व अनुभव व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री और मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रयासों से महिलाएं आज सुरक्षित हैं। महिलाओं को सम्मान मिला है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। सरकार महिलाओं को स्वावलंबी व लखपति बनाने का कार्य कर रही है।इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिला पंचायत सदस्य पूनम यादव, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, जिलाधिकारी मनोज कुमार, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम बृजेन्द्र शुक्ला, हरिओम पाराशरी, राणाप्रताप सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, अमिता उपाध्याय, सीमा राठौर, रानी सिंह पुंडीर, सविता शर्मा, रेनू सिंह, करुणा सोलंकी, शीतल श्रीवास्तव, कौशल शास्त्री, ग्रीशपाल सिसोदिया, सोवरन राजपूत, अजय मथुरिया, विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य सहित अन्य अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights