मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

किसानों की आय होगी दोगुनी करना भाजपा सरकार का लक्ष्य- राजीव कुमार गुप्ता

February 12, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विकास खंड जगत प्रांगण में उपरोक्त कार्यक्रम “ग्राम परिक्रमा यात्रा का वर्चुअल लाइव जिलाध्यक्ष भाजपा राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, शोध विभाग प्रमुख रुचि कपूर, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने सुना। किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर देश में केवल चार जातियां है गरीब, किसान, महिला और युवा। भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। योगीजी ने गुंडाराज पूरी तरह से खत्म किया गुंडा माफिया या तो जेल में है या दूसरे लोक जा चुके हैं। चाहे केंद्र की भाजपा सरकार हो या प्रदेश की सरकार हो आज तक कोई भ्रस्टाचार का आरोप नहीं लगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि दुनिया के लोग आज आज हमारे प्रधानमंत्री की तरफ देख रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री ने विश्व पटल पर हमारे देश का गौरव बढ़ाया है। किसान हमारे देश का भगवान है किसान एक तरफ अन्न उगाता है तो दूसरी तरफ किसान का बेटा सीमा पर सुरक्षा कर देश की सेवा करता है। प्रधानमंत्री की बदौलत आज कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहरा रहा है।उनकी ही बदौलत अयोध्या में भव्य व दिव्य भगवान श्री राम के मंदिर में राम लला पधार चुके है।

शोध विभाग प्रमुख रुचि कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प किसानों की आय दोगिनी करने का है।जब किसान खुशहाल होगा तभी हमारा देश भी खुशहाल होगा। भाजपा सरकारं ने किसानों के हित में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाया है जिसमें किसान सम्मान निधि किसानों को फसल दुर्घटना बीमा, आयुष्मान कार्ड, उज्वला के तहत गैस कनेक्शन ट्यूबेल कनेक्शन गरीबों को मुफ्त राशन आदि जन कल्याणकारी योजना का लाभ देने का काम किया है।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि आज माताएं बहनें पूरी तरह से सुरक्षित है किसान रात को भी अपने खेत पर जा कर रखवाली कर सकता है गरीबो को अनेको भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ मिल रहा है यह सब भाजपा की सरकार में ही संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक कार्य हुए है जिनमें धारा 370 का हटना महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन बिल पारित होना नई संसद का निर्माण और अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर का भव्य निर्माण का होना। इस मौके पर संजय यादव नत्थूलाल वर्मा योगेश शर्मा सौरभ कुमार ललतेश ठाकुर अनिल भारद्वाज प्रदीप चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights