मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मोदी सरकार की हैट्रिक लगाने को सहकारिता तैयार – सुरेश गंगवार

February 11, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ ।भाजपा कार्यालय पर लखनऊ में आयोजित होने वाले सहकारी महासम्मेलन को सफल बनाने एवं लोकसभा चुनाव को जिताने के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य अतिथि अध्यक्ष उ०प्र० को-ऑपरेटिव यूनियन सुरेश गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, साँसद डॉ० संघमित्रा मौर्य, डीसीबी चेयरमैन जे.के. सक्सेना ने संबोधित किया। अध्यक्ष उ०प्र० को-ऑपरेटिव यूनियन सुरेश गंगवार ने कहा फरवरी माह के अंत में सहकारी महासम्मेलन प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होगा जिसमें जनपद बदायूं के सहकारिता से जुड़े चेयरमैन, सभापति, उपसभापति, सदस्यगण व हजारों कार्यकर्ता जाएंगे। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में कमजोर बूथों को जिताने की जिम्मेदारी केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने सहकारिता को सौंपी है। कमजोर बूथों पर कमल खिलाने के लिए डीसीबी चेयरमैन जे.के.सक्सेना को जिला प्रभारी बनाया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार की हैट्रिक लगाकर भारत को विकसित भारत बनाने में अपनी आहुति देनी है। और कहा लोकसभा चुनाव में हम सभी सहकारिता से जुड़े लोग केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की अपेक्षा पर खरा उतरेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा सहकारिता अंत्योदय के विकास को साकार करने का सबसे अच्छा माध्यम है। मोदी सरकार आने के बाद सहकारिता के माध्यम से गरीब, किसान, नौजवानों और महिलाओं को समृद्ध बनाने का कार्य तेजी से जारी है।सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा सहकारिता से देश की आधी आबादी महिलाओं के उत्थान का कार्य मोदी सरकार कर रही है। मोदी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास के आधार पर महिलाओं और पुरूषों को बराबर सम्मान देने का कार्य किया है।

डीसीबी चेयरमैन जे.के. सक्सेना ने कहा सहकारिता बदलते भारत की तस्वीर है। सहकारिता की सभी योजनाओं का लाभ निचले पायदान तक जन-जन तक पहुंच रहा है। सहकारिता से भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है।इस मौके डीसीडीएफ चेयरमैन रविन्द्र पाल सिंह, हरिओम पाराशरी, किशन चन्द्र शर्मा, उदय सिंह गौर, ग्रीशपाल सिसोदिया, देवेंद्र शाक्य, सोवरन राजपूत, रानी सिंह पुंडीर, हितेंद्र शंखधार, हर्षवर्धन राजपूत, पंकज सिंह, कौशल शास्त्री, महावीर राठौर, अनुज माहेश्वरी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights