मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कार्य के आधार पर ही कार्यकर्ताओ को संगठन में जगह दी जाएगी

February 5, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। राष्ट्रीय आवाह्न पर जिला कांग्रेस ने संगठन गठन की कवायद तेज कर दी है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ब्लॉक स्तरीय जनसंवाद के जरियों नेताओं व वर्करों के अलावा आम लोगों से फीडबैक जुटा रहे है। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह संभावित पदाधिकारियों के पैनल तैयार कर ब्लॉक कमेटियों तक का गठन कर रहे है ।राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अनुमोदन के बाद संगठन की पहली सूची जल्द जारी हो जाएगी। जिलाध्यक्ष ओमकार ने कहा कि संगठन में कोटा सिस्टम नहीं चलेगा। कार्य के आधार पर ही कार्यकर्ताओ को संगठन में जगह दी जाएगी पूरे संगठन का गठन चरणबद्ध तरीके से हो रहा है उन्होंने दो-टूक कहा, पदाधिकारियों का चयन गुटों की पसंद-नापंसद से नहीं, बल्कि योग्यता के आधार पर होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा जहां योग्य पदाधिकारी होंगे, वहां उनकी नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि संगठन गठन में राजनीतिक, सामाजिक समीकरणों के अलावा क्षेत्रीय समीकरणों का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा ।उन्होंने साफ कर दिया है कि जो नेता चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं, उन्हें संगठन में जगह दी जाएगी। ऐसे नेताओं को प्राथमिकता के आधार पर एडजस्ट किया जाएगा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस कोर्डिनेटर शफी अहमद ने भाजपा पर नफरत की आग फैलाने का आरोप लगाया है देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सरकार की है इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष / प्रवक्ता प्रदीप सिंह, जिलाउपाध्यक्ष गौरव सिंह राठौर ने कहा भाजपाइयों को बेमतलब के बयान और जुमलेबाजी के अलावा कुछ आता ही नहीं। महंगाई व बेरोजगारी में देश नंबर-वन हो चुका है। इस पर क्यों नहीं भाजपा के नेता कुछ बोलते। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह, जिला महासचिव शाहरजा, जिला सचिव वीरेश यादव, ठाकुर ओमेंद्र सिंह, अशोक कश्यप, शहर उपाध्यक्ष आकिल अहमद ने कहा किसान आंदोलन कर रहे हैं, उन्हें मुआवजा नहीं मिल रहा। महिला पहलवानों ने न्याय के लिए दिल्ली में आंदोलन किया, लेकिन भाजपा सरकार ने उनका कोई सहयोग नहीं किया ब्लॉक स्तरीय जनसंवाद आज म्याऊं ब्लॉक के ग्राम दुबरी हसौरा, उसावां ब्लॉक में ग्राम असमय रफतपुर, जगत ब्लॉक के ग्राम रसूलपुर, सलारपुर ब्लॉक के न्यायपंचायत लाही फरीदपुर, में संम्पन हुआ जिसमें म्याऊं ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल शाक्य, उसावां ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर सिंह, जगत ब्लॉक अध्यक्ष सोनपाल सिंह, सलारपुर ब्लॉक अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत ने दो दिन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गठन कर जिला स्तर पर प्रभारियों को सूची देने की बात कही इस अवसर पर रामप्रकाश, चितानंद, सर्वेश कुमार, नरेश सिंह, सुरेश, ब्रह्मपाल, प्रशांत कुमार, उत्तर कुमार, रफत अली, प्रेमपाल, सोहिल, सफदर, जयवीर सिंह, सचिन कुमार, प्रवेंद्र सिंह, गौरव सिंह आदि सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights