संस्कार भारती की महिला शाखा कला साधिका समिति के तत्वाधान में राम भजन ,कीर्तन और नृत्य के साथ रामोत्सव मनाया गया

WhatsApp-Image-2024-01-24-at-19.11.10-1-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। संस्कार भारती की महिला शाखा कला साधिका समिति के तत्वाधान में राम भजन ,कीर्तन और नृत्य के साथ रामोत्सव मनाया गया। गत दिवस ब्राहमपुर स्थित श्री मती उमा गुप्ता के आवास ,देश की बहादुर बेटी सुरभि गुप्ता की स्मृति सभागार में एक भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें कला साधिका समिति की महिलाओं के द्वारा जश्न मनाया गया और पूरा वातावरण राममय हो गया। मातृशक्ति प्रमुख डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने कहा -हम अपने पुराने सनातन धर्म की ओर लौट रहे हैं और बच्चों में अपनी सनातनी परंपरा व संस्कृति के गुण विकसित करने का प्रयास लगातार कर रहे हैं। डॉ उमा सिंह गौर ने कहा – सकल विश्व आज राममय है तो हम भी राममय होकर उन्हें याद कर रहे हैं। सीमा शर्मा ने राम आयेंगे भजन गाया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

डॉ निशि अवस्थी ने राम स्तुति गायी।सरला चक्रवर्ती ने राम सुमरन किया।मीरा सिंह ने बधाई व सोहर गायीं। डॉ शिल्पी पाण्डेय ने राम नाम जाप की महत्ता बताई। डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने अपनी कविता द्वारा कहा -दीपक से बाती कहने लगी,हो जाओ तैयार। 22 जनवरी को ऐसे जले जैसे हो त्यौहार।। पूनम रस्तोगी ने भजन प्रस्तुत किया।रितु के भजन ने मन मोहा। ममता ठाकुर ने कविता के माध्यम से राम को याद किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights