बदायूं। आरिफपुर नवादा स्थित हजरत वादुल्लाह शहीद (नीम वाली दरगाह) सालाना उर्स का आयोजन हुआ। जायरीन ने मजार पर गुलपोशी और चादरपोशी कर नज्र व नियाज कराई और रात भर कब्बालियों का दौर चलता रहा। कब्बालो ने कब्बालियों के माध्यम से हुजुर की शान में प्रकाश डाला। छात्र नेता अनीस सिद्दीकी अपने साथियों के साथ दरगाह पर जाकर गुलपोशी और चादरपोशी की और मुल्क और कौम की तरक्की की दुआ व मुल्क में अमनों अमान की दुआ मांगी गई। साथ ही कोरोना बीमारी से हिफाजत के लिए भी दुआ मांगी गई। आज महफिले कुल का आगाज हुआ। इस मौके पर जमील चौधरी ,आजम सिद्दीकी,हस्सान चौधरी,यामीन खान,शानू ,रीनू ,इमरान,गौस आदि साथी मौजूद रहे।