बदायूँ। गायित्री परिवार के दिग्गज वानप्रस्थी सेवानिवृत उदय भानु गुप्ता(68,निवासी बी507आवास विकास,बदायूँ) का शव आज श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज,बरेली को सौंप दिया गया। श्री उदय भानु गुप्ता ने 30 11,2018 को देहदान की विधिक प्रक्रिया पूर्ण की थी।गत रात्रि उनका निधन होने पर राममूर्ति मेडिकल कॉलेज,बरेली के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सूचित किया गया ।वहां से आई टीम ने पुष्पहार करके देहदान स्वीकार किया।उनके परिवार में पत्नी सावित्री गुप्ता,भाई,पुत्रियां,पौत्री,के अलावा इसमें श्रीमती दीपमाला गोयल, चेयर पर्सन, नगरपालिका, बदायूं, श्री राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका, दातागंज, श्री गोल्डी गुप्ता, चेयर पर्सन पति, नगर पंचायत, उसहैत, श्री ज्ञानेंद्र भारद्वाज, उप जोन समन्वयक मुरादाबाद, श्रीमती शिवम्बदा सिंह, उप जोन समन्वयक, मऊ, श्री डी पी सिंह जोन समन्वयक मुरादाबाद, श्री अनिल राठौर, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी, गायत्री परिवार, बदायूं, श्री ललतेश कुमार, सहायक जिला समन्वयक, गायत्री परिवार, बदायूं, श्री कालीचरण पटेल, रजनी मिश्रा, शोभना भारद्वाज श्री राम चंद्र प्रजापति ट्रस्टी गण सहित भारी संख्या में गायत्री परिजन, आवास विकास के परिजन, संबंधी गण व श्री गिरधारी सिंह राठौर, सुरेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे, विधिवत संस्कार कर्मकांड श्री सुरेन्द्र नाथ शर्मा व सचिन देव ने कराया।