ओमकार सिंह के नेतृत्व में यूपी जोड़ो यात्रा में बरेली जिले में जुड़ेंगे बदायूँ के 105 कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी

WhatsApp-Image-2023-12-27-at-18.07.56
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। प्रांतीय आवाह्न पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद के संयुक्त नेतृत्व में अध्यक्षता में परशुराम चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा बदायूं से 29 दिसम्बर को बदायू जिला एवम शहर कांग्रेस से 105 कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारी प्राइवेट बस स्टैंड से बरेली जिले में ‘यूपी जोड़ो यात्रा’ में जुड़ेंगे। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 28 दिसम्बर को कांग्रेस स्थापना दिवस को सबसे उपयुक्त तरीके से मनाने का फैसला किया है। इस अवसर पर नागपुर में एक विशाल “हैं तैयार हम’ राष्ट्रीय स्तर की रैली आयोजित की जा रही है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बदायूं जनपद के सभी जिला / शहर / ब्लाक पर प्रातः 09.00 बजे तक पार्टी का झंडा फहराकर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं लोगों को सम्बोधित करना है। इस अवसर का उपयोग हमारी कांग्रेस की विचारधारा को बढ़ावा देने, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भूमिका का प्रचार-प्रसार करने के लिए किया जाना चाहिए उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी – पूर्व मंत्री के निर्देशन पर कल 28 दिसम्बर को बदायूं जनपद के सभी जिला / शहर / ब्लाक पर प्रातः 09.00 बजे तक पार्टी का झंडा फहराकर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं लोगों को सम्बोधित करेंगे जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों के बीच दूरियां पैदा की हैं, राय ने कहा कि कांग्रेस की ‘यूपी जोड़ो यात्रा’ का उद्देश्य राज्य के लोगों को जोड़ना है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तर्ज पर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को पार्टी प्रमुख अजय राय और अन्य नेताओं द्वारा मां शाकंभरी देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद सहारनपुर जिले में ‘यूपी जोड़ो यात्रा’ शुरू की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप एवं रजनी सिंह ने कहा की यह उन लोगों से जुड़ने का एक प्रयास है, चाहे वे किसान हों, महिलाएं हों, युवा हों या व्यापारी हों, जो सरकार के ढुलमुल रवैये से परेशान हैं। पश्चिमी यूपी से लखनऊ की अपनी यात्रा के दौरान , हम किसानों, युवाओं और व्यापारियों की दुर्दशा के मुद्दे उठाएंगे और यह भी उठाएंगे कि भाजपा महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कैसे बचाती है। “भाजपा सरकार ने किसानों की समस्याओं को अनसुना कर दिया है, और इस प्रकार, 2024 में उखाड़ फेंका जाएगा।” शहर कांग्रेस अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि गन्ना किसानों का मुद्दा भी उठाया और कहा, ”गन्ना किसानों को उनकी फसल का दाम नहीं मिल पा रहा है. इसके अलावा, भाजपा ‘बलातकारियों’ को टिकट देती है, रोजगार के कोई अवसर नहीं हैं और पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं।’ गौरव सिंह राठौर, वीरेश तोमर ने कहा, ”अगर हमें लोगों का समर्थन मिलता रहा तो हम 2024 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।” इस अवसर पर इखलास हुसेन, शफी अहमद, गौरव सिंह राठौर, जाबिर जैदी, सत्तार, जहीर, सरफराज, राजेश आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights