बदायूँ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह राठौर के दादी की रसोई रेस्टोरेंट पहुँचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना और जनपद के विकास कार्यों और राजनीति पर चर्चा की। डिप्टी सीएम के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, छेत्रिय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य,जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जेके सक्सेना,महामंत्री एमपी सिंह,पूर्व विधायक कुशाग्र सागर आदि मौजूद रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष औऱ एलआईसी अभिकर्ता संघ के जिला अध्यक्ष और दादी की रसोई रेस्टोरेंट के स्वामी सुखदेव सिंह राठौर ने बताया कि भाजपा संगठन मजबूत करने,लोकसभा चुनाव औऱ विकास कार्यों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।