मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

निरीक्षण में एसडीएम को वैक्सीनेशन की स्थिति मिली नाजुक

April 5, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बिल्सी-सतेती स्वास्थ्य केंद्र पर देखा काम  
बिल्सी। देश में फिर से तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने अपनी कमर कसना शुरु कर दी है। आज सोमवार को एसडीएम आरबी सिंह ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और क्षेत्र के गांव सतेती के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हो रहे वैक्सीनेशन कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। जिसमें सतेती केंद्र की स्थिति बहुत ही नाजुक मिली। जिसपर उन्होने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए इसकी जांच रिपोर्ट सीएमओ और डीएम को भेजी है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में खासा हड़कंप मच गया है। एसडीएम ने आज सबसे पहले नगर के सिरासौल रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर करीब 12 बजे पंहुचे। जहां पर दूसरी मंजिल पर हो रहे वैक्सीनेशन का कार्य को बारीकी से देखा। यहां मिले प्रभारी चिकित्साधिकारी
डा.गौरव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर 12 बजे करीब 45 से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। शाम तक निर्धारित सौ वैक्सीन को लगाया जा सकेगा। इसके बाद एसडीएम सतेती के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पंहुचे,जहां पर साढ़े 12 बजे तक मात्र 21 क्षेत्र के लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा चुकी थी और स्टाफ आराम से बैठा मिला। एसडीएम ने बताया कि उक्त केंद्र की काफी नाजुक है। यहां कम से कम 80 से अधिक लोगों को वैक्सीन लग जानी थी। ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए केंद्र की जांच रिपोर्ट डीएम एवं सीएमओ को भेजी है। ताकि केद्र पर इसके कार्य में तेजी लाई जा सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights