मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की जमानत राशि जमा करने को बैंक पर लगी भीड़

April 5, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उझानी।सोमवार को नगर में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक के गेट पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते जमानत राशि बैंक में जमा करने को मेन गेट से लेकर सड़क तक लम्बी-लम्बी कतारें लग गई।सुबह से ही बैक के बाहर सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई वहीं जमानत राशि जमा करने वाले धूप में भूखे-प्यासे खड़े रहे साथ ही जल्दी जमानत राशि जमा करने को लेकर एक दूसरे को धकेलते नजर आये।

बैंक के बाहर खड़े लोग अपना नम्बर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।तपती धूप में भी वह लोग कतारों में खड़े रहे जबकि कुछ लोग थकहार कर सड़क किनारे जमीन पर बैठ गये और अपना नम्बर आने का इंतजार करते है।

बहुत सारे लोग बैंक का समय पूरा होने के बाद पूरे दिन लाइन में लगने के बाद बिना जमानत राशि जमा किये हुए अपने घर लौट गये जबकि ब्लॉक कार्यालय पर जल्द ही जमानत राशि जमा होना शुरु हो जायेगी,लेकिन लोग जल्दबाजी करते हुए बैंक में जल्द से जल्द अपनी जमानत राशि करना चाहते हैं ऐसे में उन्हें न धूप की फिक्र है न ही खाने पीने का ख्याल है वहीं जमानत राशि जमा करने आने वाले लोगों के सैकड़ो वाहन बैंक के बाहर खड़े नजर आये वहीं नामांकन कार्यालय पर त्रिस्तरीय चुनाव के पर्चे खरीदने वालों की लाइन लगी हुई थी वहीं जमानत राशि जमा करने वाले भीड़ में बेखौफ बिना मास्क लगाए देखे गये जबकि कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है उन्हें कोरोना का भी कोई डर नहीं बस उन्हें अपनी जमानत राशि जमा करने की फिक्र थी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights