बदायूं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज पर फैमिली हेल्थ इंडिया एवं मलेरिया विभाग के समन्वय से आशा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। फैमिली हेल्थ इंडिया की जिला समन्वयक साक्षी पवार, मलेरिया विभाग के मलेरिया निरीक्षक अमित तिवारी, तनवीर सिंह यादव एवं जीशान अंसारी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य रूप से प्रशिक्षण में मच्छरदानी के वितरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई, जिन गांव का दो या दो से अधिक एपीआई है, वहां मच्छरदानी वितरण आशा द्वारा किया जाएगा, जिसके लिए सभी आशाओं को मच्छरदानी वितरण के लिए रजिस्टर एवं मच्छरदानी को प्रयोग करते समय किन बातों का ध्यान रखना है। उनके बारे में आशा को अवगत कराया गया साथ ही साथ कोविड-19 वायरस की जानकारी दी गई एवं फैमिली हेल्थ इंडिया के द्वारा हैंड सैनिटाइजर का वितरण किया गया।