प्रेम विवाह के बाद पत्नी से हुआ झगड़ा, पति ने दी जान

download-9-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के शांति बिहार में शुक्रवार को युवक का शव फंदे से लटका मिला। डेढ़ माह पहले ही उसने अपनी सहकर्मी युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पत्नी से विवाद के बाद खुदकुशी की बात सामने आई है। मूल रूप से भमोरा के रहने वाले मुनेंद्र (39) काफी समय से सुभाषनगर थाने के शांति विहार में किराये पर रहता था। वह कुतुबखाना स्थित रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में काम करता था। मेघा भी वहीं काम करती थी। मेघा के पति की कोरोना से मौत हो गई थी। यहीं मुनेंद्र को मेघा से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली थी।  मुनेंद्र के ताऊ सुभाष ने बताया कि पिछले दिनों मुनेंद्र का पत्नी मेघा से विवाद हो गया था। इसके बाद मेघा मायके चली गई थी। कई बार बुलाने पर भी नहीं लौटी। इसी तनाव में मुनेंद्र ने फंदे से लटककर जान दे दी। शुक्रवार सुबह एक प्लॉट में उसका शव लटका मिला। मुनेंद्र दो भाई हैं। अभी परिवार वालों की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights