सर्दियों में आपके दिल को सुरक्षित रखेंगे ये फूड्स, आज से ही करें अपनी डाइट में शामिल

download-2-7
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य।आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में गलत खानपान के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ता है। अनहेल्दी फूड्स को खाने से लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार होते हैं। मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट से जुड़ी बीमारियां आम होती जा रही हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ फूड्स के बारे में बताएंगे जिन्हें खाने से आपका हार्ट सुरक्षित रहेगा। अगर आपको अपने हार्ट को स्वस्थ रखना है, तो एंटी ऑक्सीडेंट युक्त चीजें और विटामिन्स का जरूर सेवन करें, साथ ही खुद को हमेशा हाइड्रेटेड भी रखें। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ हेल्दी फूड्स के बारे में जिन्हें खाने से हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। स्वीट पोटैटो यानी शकरकंद पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें मौजूद विटामिन-ए, सी और विटामिन बी6, नियासिन, कॉपर, पोटैशियम, मैंगनीज जैसे पोषक तत्व से हमारे दिल को स्वस्थ रखते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां बहुत सारे खनिज पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जो हमारे हार्ट को स्वस्थ रखती है। इसमें मौजूद फाइबर और मिनरल्स खून को साफ करने का काम करते हैं। इसके लिए आप बैगन, भिंडी, बींस,पालक साग, मेथी का सेवन जरूर करें। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल को मेंटेन करने में मदद मिलती है। कैल्शियम, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर दही हमारे हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करती है। आप इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करें। लहसुन को सेहतमंद खाने का बादशाह माना जाता है। इसका कारण है कि ये किसी भी तरह के इंफेक्शन को दूर करने में मदद करता है, साथ ही बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के लेवल को घटाकर ब्लड में क्लोटिंग होने से रोकता है।अनार को हार्ट के लिए सबसे अच्छा फल माना जाता है। यह हमारे शरीर में मौजूद ब्लड में नाइट्रीक ऑक्साइड को बढ़ावा देता है, जिससे हार्ट अच्छे से पंप कर पाता है, साथ ही ब्लड प्रेशर की तकलीफ को भी दूर करता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights