उझानी। नगर में उत्तर प्रदेश संघ के अध्यक्ष के निर्देशानुसार एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बैठक कर कार्यकारिणी का गठन किया गया। बुधवार को नगर में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अवनीश कुमार के निर्देशानुसार एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चार वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें जिला तीरंदाजी संघ का बिल्सी विधायक हरीश शाक्य को चेयरमेन बनाया गया वहीं राजन मेंहदीरत्ता को अध्यक्ष, पंडित किशनचंद्र शर्मा को संरक्षक, डॉ० धर्मेंद्र यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रशांत शंखधार, शिव अदलखा, डॉ० राजेश कुमार वर्मा, विशाल ओवराय, सागर छावड़ा को उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार दिवाकर को कोषाध्यक्ष, इकबाल अहमद को संयुक्त सचिव व कुमारी नेहा, मुनाजिर, दीक्षा सागर, कुमारी प्रार्थना सोलंकी को जिला तीरंदाजी संघ का सदस्य बनाया गया । चुने गए सभी पदाधिकारियों का लोगों ने जोरदार स्वागत किया।