मदर्स पब्लिक स्कूल में छात्राओं को पढ़ाया सड़क सुरक्षा यातायात संबंधी नियमों का पाठ

WhatsApp-Image-2023-11-21-at-2.40.43-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर्स पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या शीबा खान ने सी ओ ट्रैफिक सीओ श्याम नारायण और टी आई कमलेश कुमार मिश्रा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। यातायात पुलिस से सी ओ ट्रैफिक श्याम नारायण ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सड़क पर वाहन चलाने के दौरान अपनी सुरक्षा को लेकर चालकों को किन- किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसके बारे में भी बताया। छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरुक करते हुए ,उन्होंने कहा कि कई बार देखने में आया है कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे दोपहिया वाहन चलाते नजर आते हैं ।जो कि गलत है, जब तक आपकी उम्र 18 वर्ष ना हो जाए और लाइसेंस न बन जाए तब तक वाहन ना चलाएं। चारपहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का उपयोग करें।

इसके साथ ही यातायात संबंधी पंपलेट बच्चों को वितरित किए गए, जिसमें छात्राओं से अपील की गई कि खुद यातायात नियमों का पालन करें व परिवार तथा सगे संबंधियों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या शीबा खान ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया,एवं छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए बताया कि हमें दुपहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए जिससे आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights