मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उझानी में हुए सड़क हादसे में घायल शरीफ अहमद की उपचार के दौरान मौत,मचा कोहराम

March 30, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अढ़ौली मार्ग पर तेज रफ्तार आलू भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी थी जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के चिकित्सको ने हायर सेंटर बरेली रैफर कर दिया जहाँ उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रविवार की सुवह 28 फरवरी को अढ़ौली मार्ग पर तेज रफ्तार आलू भरे ट्रैक्टर ने शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार दो लोगों समेत एक महिला को पीछे से ट्क्कर मार दी।ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठे मौहल्ला गंज शहीदां निवासी मौहम्मद शरीफ (50) पुत्र सफी अहमद व बाइक चला रहा उनका साला मौहम्मद हसन (55) पुत्र शमशाद निवासी ग्राम सकरी जंगल व खेत से घर आ रहीं नगर के मौहल्ला गद्दी टोला निवासी कलावती (65) पत्नी कुंवरसेन गंभीर रूप से घायल हो गयीं।ट्रैक्टर की ट्क्कर से बाइक पर से गिरने के बाद पीछे बैठे शरीफ अहमद के पैर पर ट्रैक्टर का पहिया उतर गया जिससे पैर बुरी तरह कुचल गया वहीं बाइक चला रहे मौहम्मद हसन का हाथ कई जगह से टूटने के बाद गंभीर रुप से घायल हो गये।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पहुंची पीआरवी 112 व कोतवाली पुलिस ने गंभीर रूप से घायलो को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सको ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।जिला अस्पताल में शरीफ अहमद की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सको ने उन्हें हायर सेंटर बरेली रैफर कर दिया।शरीफ अहमद का एक महीने से बरेली के सिद्धिविनायक अस्पताल में उपचार चल रहा था।
सोमवार 29 मार्च की सुबह को शरीफ अहमद की हालत बिगड़ती देख सिद्विविनायक के चिकित्सको ने उन्हें दूसरे अस्पताल को रैफर कर दिया।परिजन जब शरीफ अहमद को उपचार के लिये दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही शरीफ अहमद ने दम तोड़ दिया।मौत की खबर सुनते ही मृतक की पत्नी हाशमीन व परिजनों में कोहराम मच गया वहीं मृतक को देखने वालों का घर पर तांता लग गया वहीं मौहल्ले में उनकी मौत की खबर से शोक की लहर दौड़ गई।यहाँ बताते चलें जबकि बाइक चला रहे मौहम्मद हसन का अभी उपचार चल रहा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights