सड़क सुरक्षा को लेकर बाबा इंटरनेशनल स्कूल में निबंध कार्यक्रम

Screenshot-2023-11-16-192132
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी।  नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा के निबंध कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे नितिन शर्मा क़स्बा इंचार्ज  ने विद्यालय के छात्र/छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को आकस्मिक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी यातायात नियमों का कठोरता से पालन करने के लिए कहा। विद्यार्थियों ने निबंध कार्यक्रम के अंतर्गत हेलमेट का प्रयोग, वाहन की निर्धारित गति, सीट बेल्ट बांधना, ड्राइविंग लाइसेंस होना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करना, यातायात नियमों का पालन करना, 18 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, वाहन चलाते समय वाहन के कागजात साथ में रखने, आदि विषयों पर अपने निबंध प्रस्तुत किये। विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि हमें अपने जीवन में यातायात नियमों को अनदेखा नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा जब हम अपने बच्चों के संस्कारों में यातायात नियमों का पालन करना शामिल करेंगे तभी उनका भविष्य सुरक्षित हो सकता है। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि बच्चे कच्ची मिटटी की तरह होते हैं। अगर अभी से वे सड़क सुरक्षा के अनुशासन में ढलेंगे तो बड़े होकर सुरक्षित ड्राइविंग करेंगे और समाज व अपने अभिभावकों के लिए रोड सेफ्टी एम्बेसडर के रूप में जन जन तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचा सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त बाबा परिवार उपस्थित रहा। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights