कई बीमारियां, ये योगासन हो सकते हैं मददगार
नई दिल्ली। हमारी लाइफस्टाइल का हमारी मेंटल हेल्थ पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। नींद का पूरा न होना, अनहेल्दी डाइट, स्क्रीन टाइम ज्यादा होना जैसी कई कारण हैं, जिनकी वजह से हम स्ट्रेस का शिकार हो सकते हैं। स्ट्रेस ज्यादा होने की वजह से हम कई बिमारियों का भी शिकार हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम स्ट्रेस को मैनेज करें। इसमें योग आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे योगासनों के बारे में, जो में आपकी मदद कर सकते हैं। अपने पैरों को जोड़कर खड़े हो जाएं। सांस लेते हुए अपने हाथों को उठाएं और धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए आगे की तरफ झुकें।अपने घुटनों को सीधा रखते हुए, अपने हाथों से अपने पैरों के अंगूठे छूने की कोशिश करें।इस पोजिशन में 1-2 मिनट के लिए रूकें, फिर नॉर्मल हो जाएं।यदि आप नीचे तक न झुक पाएं, तो जितना झुक पा रहे हैं उतना ही झुकें और रोज इस आसन को करने की कोशिश करें।दिवार के पास लेट जाएं। दीवार पर अपने पैर रखें और घुटनों को सीधा रखें। कुथ मिनट बाद नॉर्मल पोजिसन में आ जाएं। इस आसन की मदद से आपकी बॉडी का टेंशन रिलीज होता है। इस आसन के दौरान जमीन पर बिल्कुल रिलैक्स होकर लेट जाएं और अपनी सांसों पर ध्यान दें। गहरी लंबी सांस लेने से आपके बॉडी का टेंशन रिलीज होता है और यह आपके के लिए भी फायदेमंद होता है। कुछ मिनट तक इस आसन में रहें, फिर नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं। इस आसन की मदद से सिर्फ आपका स्ट्रेस ही कम नहीं होता बल्कि यह आपकी पाचन क्रिया के लिए भी काफी फायदेमंद है। जमीन पर अपने पैरों को सीधा करके बैठ जाएं। अपने हाथों को ऊपर की तरफ उठाएं और गहरी सांस लें।अब सांस को धीरे-धीरे छोड़ते हुए आगे की तरफ झुकें और बिना अपने घुटनों को मोड़े अपने हाथों से अपने पैरों की उंगलियों को छूने की कोशिश करें। इस आसन में आपके घुटनों में आपको खिंचाव महसूस हो सकता है, इसलिए यदि आप पूरा न झुक पाएं, तो धीरे-धीरे इस आसन को रोज करने की कोशिश करें।













































































