उझानी में बंदर से टकराकर बाइक सवार तीन घायल, हालत गंभीर

Screenshot-2023-11-15-190026
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी | कोतवाली क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर बंदर से टकराकर बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए । एम्बुलेंस ने घायलों को उझानी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया । बुधवार की सांय थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव ललेई का रहने वाला मंजीत (20) पुत्र राम किशोर अपने पिता राम किशोर (50) पुत्र केवलराम व अपनी 19 वर्षीय बहन अनिष्का के साथ बाइक द्वारा सोरों से अपने गांव जा रहे थे । वह जैसे ही कस्बा उझानी में स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के समीप पहुंचा तभी अचानक बंदर से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे के बाद भीड जुट गई और एम्बुलेंस को सूचना दी । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने तीनों घायलों को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया । गंभीर रूप से घायल मंजीत ने बताया कि बंदर से टकराकर बाइक पर बैठी उसकी बहन अनिष्का ट्रॉली से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गई ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights