डायबिटीज की वजह, इससे बचने के लिए आज से ही छोड़ दें ये आदतें

Untitled-4
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। मधुमेह को डायबिटीज और शुगर के नाम से भी कहा जाता है। ये एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल 14 नवंबर को दुनियाभर मेंं मनाया जाता है। वैसे डायबिटीज आनुवांशिक भी होता है और दूसरा आपकी खराब लाइफस्टाइ की वजह से भी डायबिटीज होने की पूरी-पूरी संभावना बनी रहती है। मधुमेह के मरीज का ब्लड शुगर लेवल का ना तो नॉर्मल से ज्यादा होना ठीक होता है और ना ही कम होना। समय-समय पर हेल्थ चेकअप के जरिए आप इसकी स्थिति का पता लगा सकते हैं। शुगल लेवल का एकदम से बढ़ जाना पर या फिर एकदम से कम हो जाना, दोनों ही स्थितियां मरीज के लिए खतरनाक होती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी आदतों के बारे में, जो बन सकती हैं डायबिटीज बीमारी का कारण। अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है, इससे तनाव दूर होता है और दूर होने से कई सारी समस्याएं कम हो जाती हैं। रात को 7 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। अगर आपकी फिजिकल एक्टिविटी जीरो है, तो समझ लीजिए आप कई सारी बीमारियों को दावत दे रहे हैं। दरअसल हम जो भी खाते हैं, वो किसी तरह की एक्टिविटी न करने पर शरीर में चर्बी के रूप में जमा होनी लगती है। जिस वजह से मोटापा बढ़ता है। मोटापे की वजह से कई तरह हॉर्मोनल बदलाव होते हैं, जो शरीर की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। किसी भी तरह का तनाव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। स्ट्रेस से बढ़ सकता है। बीपी बढ़ने से शुगर लेवल भी ऊपर-नीचे होता रहता है। खाने में बहुत ज्यादा नमक की मात्रा बीपी बढ़ाने का काम करता है और जैसा कि ऊपर बताया कि ब्लड प्रेशर से शुगर लेवल प्रभावित होता है। खाने में बहुत ज्यादा चीनी या फिर मीठी चीज़ों का सेवन शुगर लेवल को बढ़ने का काम करता है, इससे तो हम सब वाकिफ होंगे ही। अगर आपको मीठी चीज़ें पसंद हैं, तो शुगर लेवल न बढ़ें इसके लिए शारीरिक व्यायाम जरूर करें। स्मोकिंग करने से फेफड़ों के साथ दिल पर ही असर पड़ता है। स्मोकिंग करने से इंसुलिन का कामकाज प्रभावित होता है।एल्कोहल का सेवन भी सेहत के लिए बहुत ही खराब होता है। इससे मोटापे के साथ बीपी और शुगर बढ़ने की पूरी-पूरी संभावना होती है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights