मदर्स पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली का त्योहार

WhatsApp-Image-2023-11-09-at-10.37.07-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर्स पब्लिक स्कूल में दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष असेंबली का आयोजन किया गया। कक्षा 9 की छात्रा रुचि शाक्य ने दीपावली पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि भगवान राम के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या आगमन पर दिवाली मनाई गई थी, और हर नगर एवं हर घर में दिए जलाए गए थे,इसलिए इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है ।दीपावली पर स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं द्वारा दिया, मोमबत्ती, बंधनवार, व कंडील बनाए गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राएं इस प्रकार – कक्षा 3 में मोक्षी ने प्रथम, इशिका ने द्वितीय, और आयशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कक्षा 4 में महिमा ने प्रथम,माहम ने द्वितीय, और प्रष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कक्षा 5 में आध्या ने प्रथम,सुहाना ने द्वितीय तथा सादिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 में गुनगुन ने प्रथम, दर्शिका ने द्वितीय, तथा श्रेया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 में श्रद्धा पटेल ने प्रथम और कशिश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 में नविया ने प्रथम, अथर्वी ने द्वितीय तथा उमैमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 में इंदु ने प्रथम, आरुषि ने द्वितीय ,और रूचि शाक्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 में नूर शिफा ने प्रथम,रिया ने द्वितीय तथा सोनाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

स्कूल की प्रधानाचार्या शीबा खान ने सभी विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया एवम दीपावली पर सबको शुभकामनाएं देते हुए बताया कि दीपावली रोशनी एवं खुशियों का त्यौहार है, इसलिए हमें दिए जलाकर एवं आपस में मिल- जुलकर इस त्यौहार को मनाना चाहिए। हमें दिवाली पर पटाखे नहीं चलाने चाहिए। इससे पर्यावरण प्रदूषण होता है। उन्होंने बताया कि हमें सड़क पर सामान बेचने वाले लोगों से ज्यादा से ज्यादा सामान खरीदना चाहिए एवं उनसे मोल -भाव नहीं करना चाहिए ।ऐसा करके हम उनकी मदद कर सकते हैं ,और उनकी दिवाली को भी खुशहाल दिवाली बन सकते हैं । इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights