यूपी पंचायत चुनाव : फिर आरक्षण का मामला हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में फिर दाखिल हुई पुनर्विचार याचिका

x_6755857_835x547-m
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ।सुप्रीम कोर्ट से याचिका ख़ारिज होने के बाद यूपी पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है, लेकिन एक बार फिर आरक्षण का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट से निराशा हाथ लगने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई है, जिस पर सुनवाई अब होली के बाद होगी. गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने 2015 को आधार पर सीटों के आवंटन और आरक्षण का आदेश दिया था. जिसको सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बता दें की 15 मार्च को हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश के खिलाफ सीतापुर जिले के बिसवां निवासी दिलीप कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष याचिका दाखिल कर चुनौती दी थी. इसमें उत्तर प्रदेश सरकार तथा पंचायती राज विभाग के साथ-साथ राज्य निर्वाचन आयोग भी पक्षकार बनाया गया था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 26 मार्च को याचिका ख़ारिज कर दी. वहां से निराशा हाथ लगने के बाद एक बार फिर लखनऊ बेंच में पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई है. इसकी सुनवाई होली बाद होनी है.

चार चरणों में होगा चुनाव
गौरतलब है कि यूपी पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है. चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. चार चरण में मतदान होगा। 15 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी। दूसरे चरण का चुनाव 19 अप्रैल, तीसरा चरण 26 अप्रैल, चौथे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा. वोटों की गिनती दो मई को होगी. 3 अप्रैल से पहले चरण के लिए नामांकन की  प्रारंभ हो रही है. राजधानी लखनऊ में दूसरे चरण यानी 19 अप्रैल को मतदान होगा.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights