होली के पावन पर्व पर राधा कृष्ण संध्या का आयोजन हुआ

बदायूं । स्थानीय शिव चौक पर स्थित माहेश्वरी विद्या मंदिर में होली के पावन पर्व पर एक राधा कृष्ण संध्या का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने भक्तों का मन मोह लिया।
मुरादाबाद से आए कलाकारों ने होली के पावन पर्व पर राधा कृष्ण संध्या में भक्तों को भक्ति भाव में कर दिया। कलाकारों द्वारा कृष्ण सुदामा एवं कान्हा की होली ब्रज में जैसे भक्ति भरे गीतों पर झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस मौके पर अशोक तोषनीवाल ,पूनम तोषनीवाल ,कृष्णदेव चांडक, आभा चांडक राहुल चांडक, डॉक्टर रोहित महेश्वरी ,हिना चांडक, मनीषा चांडक, सनी सचदेवा,शुभम चांडक, नेहा सचदेवा, अमित देव चांडक, आदि दर्जनों भक्तों ने भक्ति भाव का आनंद लिया।