एक साथ 15 महापुरुषों के चित्र बनाने वाली बदायूँ की नूरजहाँ को मिसाइल मैन अवार्ड से नवाजा

WhatsApp-Image-2023-10-18-at-9.16.20-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जनपद के बहुत छोटे से गांव विजय नगला की असाधारण प्रतिभा की धनी और एक साथ 15 महापुरुषों के चित्र बनाने वाली हाईस्कूल की छात्रा नूरजहाँ को बेंगलुरु में हुए एक भव्य समारोह में मिसाइल मैन अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड उसे द ग्रेट खली ने अपने हाथों से नूरजहाँ को दिया। बेंगलुरु में यह इवेंट अक्षय पात्रा मानव सेवा फाउंडेशन ने किया। इसी फाउडेंशन ने कला के क्षेत्र में भारत का नाम विदेशो में रोशन करने के लिए नूरजहाँ का नाम मिसाइल मैन अवार्ड के लिए नामित किया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उसे उत्तर प्रदेश में यह पहला अवार्ड मिला है। नूरजहां को द ग्रेट खली के भाई डॉक्टर धीरज वर्मा और अक्षय पात्रा मानव सेवा फाउंडेशन की डायरेक्टर डॉक्टर अल्पना वर्मा ने नूरजहां की कला में विशेष योग्यता और उपलब्धि को देखते हुए, कला के क्षेत्र में भारत का नाम विदेशों में रोशन करने के लिए बेंगलुरु में इवेंट के लिए बुलाया था, और मिसाइल मैन अवार्ड के लिए नामित किया । नूरजहां की पूरी आईएएफ टीम को इनवाइट और सम्मानित किया गया, इसके सीईओ अजय मीणा आर्टिस्ट जिन्हें हमेशा से नूरजहां अपना गुरु मानती हैं, जो हर कदम पर नूरजहां का सपोर्ट करते हैं,ज्योति रावल , वह भी इस इवेंट में शामिल हुए । उनको भी पूरे सम्मान से नवाजा गया मिसाइल मैन अवार्ड, कई बड़ी-बड़ी हस्तियों को दिया गया , साथ ही साथ उसमें आर्टिस्ट कैटेगरी में नूर जहां का सिलेक्शन भी हुआ। जहां पर इवेंट में बहुत बड़ी-बड़ी मशहूर हस्तियां आई ।

पूरे उत्तर प्रदेश में यह पहला अवार्ड नूरजहां को मिला है। यह अवार्ड बहुत गैार्बान्वित अवार्ड है। इस इवेंट में, बहुत ही बड़ी-बड़ी हस्तियां आई जो नूरजहां से मिले, और सभी हस्तियों ने नूरजहां को आगे बढ़ाने को प्रेरित किया और अपना आशीर्वाद और सम्मान दिया। वहां पर दुनिया के मशहूर द ग्रेट खली भी आए थे, जिन्होंने नूरजहां को अपना आशीर्वाद दिया और उनकी पूरी टीम से मिले। इस इवेंट में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रीति झांगयानी भी आई थीं, उन्होंने बा खूबी नूरजहां से मुलाकात की। और भी कई फिल्मी एक्ट्रेस आईं, मिस इंडिया सिमरन आहूजा, मिस यूनिवर्स माउना शाह, पदमश्री विभूषित एवं राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त जितेंद्र सिंह सेंटी, चंद्रयान-3 की टीम, मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर दिलीप सेन , मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका उपेंद्र,सोशल वर्कर्स कमलेश डांगरवाल, लीडरशिप मिस्टर सुरेंद्र सांखला, प्रसिद्ध डॉक्टर मनजोत भाजबा, खेल के क्षेत्र से खुदसिया नजीर ने भी इस इवेंट में शिरकत की और सभी लोगों ने नूरजहाँ को अपना आशीर्वाद दिया और आगे बढ़ने को प्रेरित किया। नूरजहां ने भी संकल्प लिया कि वह ऐसे ही हमेशा देश का नाम रोशन करती रहेगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights