बदायूँ बी आर बी मॉडल स्कूल की प्रधानाचार्या वंदना सक्सेना ने बताया कि इस स्कूल को सीबीएसई जोनल बैडमिंटन चेम्पियनशिप की दूसरी बार जिम्मेदारी दी गई है। यह चेम्पियनशिप 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक होगी। कल 17 अक्टूबर को स्कूल में भव्य उदघाटन समारोह के साथ यह चेम्पियनशिप शुरू हो जाएगी। कुछ मैच स्कूल में तो कुछ मैच स्टेडियम में होंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड औऱ अन्य राज्यो से आने वाले छात्र छात्राओं को दोनों स्कूल में ही ठहरने की और भोजन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि कई दिनों से युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही थी। आज तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।