प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं का सिर गर्व से ऊंचा किया

WhatsApp-Image-2023-10-16-at-5.16.30-PM-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

दातागंज। दातागंज के शिव पैलेस में महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी गुलाब देवी, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, आँवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने मातृशक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया। जिला प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने का दिन भारत के इतिहास और महिलाओं के सम्मान के लिए स्वर्णिम दिवस के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच 2047 तक भारत को विश्व का अग्रणी देश बनाने में भारतीय महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण भागीदारी के साथ बढ़ गई है। साथ ही कहा कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम नये भारत के नयी लोकतांत्रिक व्यवस्था की घोषणा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पूर्व के काल खंड में किसी सार्वजनिक मंच और कार्यक्रमों में एक दो महिलाएं दिखती थी लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए सिर्फ महिलाएं ही महिलाएं दिख रही है, यह हर नारी के लिए गर्व है। उन्होंने नारी शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि आज कि नारियों ने ठान लिया है 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार पुनः देश के प्रधानमंत्री पद पर भारी बहुमत से स्थापित करना ही उनके प्रति सच्चा धन्यवाद आभार होगा। आँवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनैतिक क्षेत्र में महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण देकर महिलाओं का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया विशेष सत्र देश की महिलाओं के लिए समर्पित रहा और नए संसद में सबसे पहले नारी शक्ति वंदन अधिनियम बना करके देश की महिलाओं को राजनैतिक अधिकार देने के सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के स्वर्णिम युग में देश की महिलाओं को सशक्त बनाने का बीड़ा उठाया है। महिला आरक्षण कानून देश की तकदीर बदलने में अहम भूमिका निभाएगा, यह सभी को विश्वास है। भाजपा देश के लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। देश में हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सीमा राठौर, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, दातागंज चेयरमैन नैना गुप्ता, सलोनी पाठक, रेनू सिंह, करुणा सोलंकी, रानी सिंह पुंडीर, कीर्ति कश्यप सहित आदि महिलाएं उपस्थित रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights