लकड़ी माफिया बिना खौफ के काट रहे सागौन‌ के पेड़,खेत स्वामी और ठेकेदार पर कार्रवाई

WhatsApp-Image-2023-10-15-at-19.55.401
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कुवरगांव । थाना क्षेत्र में हरे भरे कीमती पेड़ों का अवैध कटान जोरों पर हैं जहां आए दिन लकड़ी माफिया वेखौफ होकर कर रहे हैं कीमती शीशम , सागौन,नीम ,आम पेड़ों का कटान फिर ऐसा ही एक मामला सामने आया है शनिवार रात कुवरगांव थाना क्षेत्र के गांव मढ़िया भांसी में सागौन के पेड़ों का कटान चल रहा था जिसकी सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम ने मौके पर पहुंच कर लकड़ी लदी डीसीएम को पकड़ लिया। लकड़ी माफिया डीसीएम छोड़ मौके से भागने में कामयाब रहा जबकि एक डीसीएम लकड़ी ठेकेदार पहले ले जा चुका था ।वन विभाग ने डीसीएम को सीज करते हुए खेत स्वामी रतनलाल व ठेकेदार राजेश्वर सिंह , ऋषिपाल सिंह निवासी आंवला जिला बरेली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कुवरगांव में हावी हैं रामपुर के लकड़ी माफिया कुवरगांव थाना क्षेत्र में रामपुर जिले के लकड़ी माफियाओं ने अपना जाल बिछा रखा है जहां वह आए दिन जंगलों से हरे भरे कीमती प्रतिबंधित पेड़ औने-पौने दामों में खरीद कर रात में कटवा कर गाड़ियों में भरकर ले जाते हैं जिससे उन्हें मोटी कमाई होती है । इस संबंध में वन दरोगा अशोक कुमार का कहना है कि ठेकेदार द्वारा सागौन के पेड़ काटे जा रहे थे जहां ठेकेदार एक डीसीएम लकड़ी ले जा चुका था दूसरी डीसीएम लकड़ी लदी मौके पर पकड़कर सीज की है व ठेकेदार और खेत स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights