उझानी में दहेज की मांग पूरी न होने पर नव विवाहिता को पेट्रोल डालकर जलाया, हुई मौत

WhatsApp-Image-2023-10-15-at-18.25.58-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दहेज लोभी ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर नव विवाहिता को पेट्रोल डालकर जला दिया । जिससे नव विवाहिता की मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रविवार को थाना उसहैत क्षेत्र के गांव दुर्जन नगला के रहने वाले शेर सिंह ने अपनी बेटी आरती की शादी थाना उझानी क्षेत्र के गांव पटपरागंज के रहने वाले अमर सिंह के बेटे सुरजीत से सात माह पहले हिंदू रीति रिवाज से की थी। आरती के पिता ने बताया कि उसने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज देकर बेटी को विदा किया था। मगर आरती के ससुराल वाले आरती के पिता से दहेज में दो लाख रुपए और एक बुलेट मोटरसाइकिल की डिमांड करते थे और आए दिन उसकी बेटी आरती को मारते पीटते व प्रताड़ित करते थे। आरती के पिता ने बताया जब उसने दहेज देने में असमर्थता जताई तो दहेज लोभी आरती के ससुराल वालों ने 13 अक्टूबर को आरती को ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया और बरेली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कर दिया और वहां के डॉक्टर ने हालत गंभीर देख अलीगढ़ रैफर कर दिया । वहीं अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में आरती की मौत हो गई तो ससुराल वाले घर पर आरती के शव को छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह मायके वालों को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसपी सिटी व उझानी प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आरती के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights