मदर्स पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस नाटक प्रतियोगिता और इंटर क्लास मटका सजाओ प्रतियोगिता हुई

WhatsApp-Image-2023-10-14-at-19.38.52-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर्स पब्लिक स्कूल में इंटर क्लास मटका सजाओ प्रतियोगिता और इंटर हाउस सामाजिक मुद्दों पर नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने प्रतिभाग करके अपनी कला का प्रदर्शन किया। मटका सजाओ प्रतियोगिता में कक्षा 6 की छात्राओं दर्शिका ने प्रथम अता ने द्वितीय व श्रेया और हादिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । कक्षा 7 की छात्राओं -श्रद्धा पटेल, ने प्रथम, अराइना ने द्वितीय, ओजस्वी व कशिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 की छात्राओं – नबिया, ने प्रथम तविशा ने द्वितीय, और तृतीय स्थान अथर्वी और तरु ने प्राप्त किया। सामाजिक मुद्दों पर इंटर हाउस नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता को करने का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना, छात्राओं में अपनी बात लोगों के समक्ष स्पष्ट रूप से रखने एवं स्टेज पर जाकर बोलने की झिझक को दूर करना था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस प्रतियोगिता में कोकिला हाउस की छात्राओं बुशरा,नूर, अनमता, सलोनी, कनक, आरुषि,खुशीनूर, अदिति राजपूत, और अलीना ने प्रथम स्थान, टेरेसा हाउस की छात्राओं हरीम, मायरा, सुमैया, शुमाइला, उमैरा, जानवी, राशि, और इंशा ने द्वितीय स्थान, वीरांगना हाउस की छात्राओं खुशी,श्रेष्ठा,उन्नति,सौम्या,साक्षी, संजना, उमामा,सुमेरा, शैली, व लवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल की प्रधानाचार्या शीबा खान ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया, एवं प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि हम सभी को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। साथ ही कहा की प्रतियोगिता में सुसज्जित मटकियां इस बात की प्रमाण है कि हमारे स्कूल की छात्राएं कला में भी निपुण हैं।उन्होंने प्रतिभागी छात्राओं की हौसला अफजाई की एव प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहने के लिए प्रेरित किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights